दिल में जो भी बातें होती है मैं उन्हें बिंदास यहाँ पर उकेर देता हूँ इसीलिए मैंने अपने इस ब्लाग का नाम भी रख दिया है आईये आप और मैं मिलकर करें बिंदास बातें......
Links
- Home
- मित्र-मधुर
- मधुर वाणी
- मेरा प्रोफाइल देंखे
- कोसीर..ग्रामीण मित्र
- खबरें...
- साक्षात्कार...
- अभिब्यक्ति...
- Direction of Life
- मित्र_मधुर
- साहित्य प्रेमी संघ
- कंप्यूटर दुनिया
- कविताबाज़ी
- चर्चा मंच
- टैस्ट चर्चामंच
- Send Worldwide SMS
- बिना कमेन्ट के भी मै खुश हु।
- अब कम्प्यूटर सीखें हिंदी में
- अखबार और किताबें
- हिंदी विडियो देखें
- फ़ॉन्ट कन्वर्टर
- पैसे कमाए
- हिंदी में लिखे
- गेम खेले
Add
मेरी रचनाएं...
मेरे राजदार समर्थक मित्र बनने का शुक्रिया
शनिवार, 13 अगस्त 2011
सोमवार, 8 अगस्त 2011
व्यंगात्मक क्षणिकाएं......
व्यंगात्मक क्षणिकाएं......
१:-
वे रिश्वत लेते हुए
पकड़े गए रंगे हाथों
अगले दिन रिश्वत देकर
छुट भी गए लगे हाथों.
२:-
ऊपरी आमदनी का एक हिस्सा
वे अपने सीनियर को खिला रहे हैं
दरअसल वे
जमाने के साथ चल कर
ताल से ताल मिला रहे हैं.
३:-
ये फिल्म वाले भी
क्या "गजब" ढा रहे हैं
पहले लगाई "हथकड़ी"
और किया "गिरफ्तार"
करायी "जेल यात्रा"
और फिर लगवाई "फांसी"
लेकिन अब "आरक्षण" भी दिला रहे हैं.
४:-
नेता से अभिनेता बनने की बात
तब उनके दिमाग में आई
जब चुनाव में उनके
सबसे कमजोर प्रतिद्वंदी ने
उनकी जमानत जब्त करवाई.
५:-
फिल्म की हिरोइन का मूड
तब से अपसेट था
जबसे उसे मालूम हुआ
कि जिसे उसने चुम्बन सीन दिया
वह हीरो नहीं डुप्लीकेट था.
६:-
एक निर्देशक नेताजी को बतौर हीरो
अपनी फिल्म में लाये
लेकिन वे सिर पिटते रह गए
जब नेताजी चुनावी वादे कि तर्ज पर
शाट देने पांच साल बाद आए.
७:-
इंजन चक्की देख के दिया फकीर रोए
साहब बाबू के बिच में फ़ोकट जाए न कोए.
८:-
बाबुल कि दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले
तू बेड पर पड़ी सोती रहे, पति खाना लिए तैयार मिले.......
नीलकमल वैष्णव "अनिश"
रविवार, 7 अगस्त 2011
SMS की दुनियाँ से.......
HAPPY FRANDSHIP DAY To YOU
1..
Yaad to Dilon ko aur Paas Karti Hai
Zindagi Tujhsa Dost Hone par naaz karti hai
Mat Ho udaas ke tu Door hai Humse
Kyon ki Doori Hi to Rishton ko
Aur KHAAS karti Hai.
2..
Hasraton ki Nigaahon pe sakht Pehra hai..
Na Jaane Kis Ummid pe yeh Dil thehra hai..
Teri Chaahaton ki Kasam, aye Dost..
Apni Dosti ka Rishta Pyaar Se bhi Gehra hai.
HAPPY FRIENDSHIP DAY
07/08/2011
Neelkamal Vaishnaw "Anish"
1..
Yaad to Dilon ko aur Paas Karti Hai
Zindagi Tujhsa Dost Hone par naaz karti hai
Mat Ho udaas ke tu Door hai Humse
Kyon ki Doori Hi to Rishton ko
Aur KHAAS karti Hai.
2..
Hasraton ki Nigaahon pe sakht Pehra hai..
Na Jaane Kis Ummid pe yeh Dil thehra hai..
Teri Chaahaton ki Kasam, aye Dost..
Apni Dosti ka Rishta Pyaar Se bhi Gehra hai.
HAPPY FRIENDSHIP DAY
07/08/2011
Neelkamal Vaishnaw "Anish"
शनिवार, 6 अगस्त 2011
भारत की चेतावनी.....
सुन ले ध्यान लगाकर पाक
खुली रख हमेशा कान और आँख
नहीं तो हम जलाकर कर देंगे तुझको ख़ाक
भूल कर भी यहाँ पर कदम मत रखना
देखा है तुमने पहले भी भारत का करिश्मा
कश्मीर हड़पने का सपना तू छोड़
हम हैं, सब मिलकर पुरे सौ करोड़
भूलकर भी समझना मत कितनी अच्छी है कहानी
भारत की हर जवानों की यह है जुबानी
हमने तो समझा था पड़ोसी है पाकिस्तान
गलती की सज़ा में हम बनायेंगे उसे कब्रिस्तान
हमारे यहाँ पे है हमेशा शराफत का सम्मान
इसलिए, पाक सुन भारत की चेतावनी
समय से पहले समझ वरना आयेगा तेरे आँखों में पानी !!!
नीलकमल वैष्णव"अनिश"
प्यार क्या है.......
प्यार--- एक हवा, जो मन से मन तक खींचती है एक सुर्ख लकीर.
प्यार--- एक रौशनी, जो पलकों से पलकों तक बनाती है महबूब का
रास्ता
प्यार--- एक कम्पन, जो होठों से होठों तक नुमाया होता है एक
आग बनकर
प्यार--- जो घर की दहलीज से दुसरे घर की दहलीज के बीच एक
घर तामीर नहीं कर पाता तो एक कब्र तामीर कर लेता है
प्यार--- एहसास, आरजू, इंतज़ार, कसक, उदासी, घुटन, पीड़ा,
आंसू, बेकरारी, सुकून, मुस्कुराहट, खामोशी, अदा, सदा,
वादें, तन्हाइयां,सपने, इरादे .....
इन सबकी एक ही कड़ी, एक रहनुमा--- प्यार
प्यार, जो मिल के नहीं मिलता
प्यार, जो खोकर मिल जाता है
प्यार, जो पास रहता है तो कसक देता है
प्यार, जो दूर रहता है तो पीड़ा देता है
प्यार, जो मिल जाए तो हकीकत बन जाता है और न मिले तो
अफसाना
प्यार, जो हो जाए किसी से तो अपनी ही साँसों की आवाज अपने
ही कानों तक नहीं पहुचती, तन्हाइयां प्यारी लगने लगती
है, दीवारों से बातें करना अच्छा लगता है, खुद के दिल का हाल
खुद को ही सुनाना अच्छा लगता है.
प्यार--- जो न उम्र का बंधन देखता है न वक़्त को....
प्यार जिंदगी है.......
www.neelkamalkosir.blogslot.com
सदस्यता लें
संदेश (Atom)










